फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मकर संक्रांति पर किया दान और मंदिरों में हवन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। मकर संक्रांति का पर्व बुधवार को जिले में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। दिनभर मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। लोगों ने गुड़, तिल, शुद्ध घी, मूंगफली, रेवड़ी, गजक और उड़द की खिचड़ी सहित गर्म वस्त्रों का दान किया। श्री बांके बिहारी मंदिर गोबिंद नगर में हवन किया।
पंडित परमेश्वरानंद ने हवन यज्ञ के माध्यम से नवग्रहों की पूजा की एवं मकर संक्रांति के महत्व को उपस्थित श्रद्धालुओं को बताया। पंडित ओमप्रकाश, सुलोचना, ओम प्रकाश शर्मा, राकेश बेरी इत्यादि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

हनुमान चालीसा का किया पाठ : अंबाला। मकर संक्रांति पर्व पर छावनी की लाल कुर्ती गीता आश्रम में राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी की ओर से हनुमान चालीसा पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा जंगशेर शर्मा ने कहा कि मकर संक्रांति जैसे पर्व हमारी सनातन संस्कृति, एकता और आध्यात्मिक चेतना के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में भाईचारा बढ़ता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें