फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर दुर्गा नगर निवासी एक विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने पति और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। दुर्गा नगर निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2012 में धनास (चंडीगढ़) निवासी धर्मपाल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति ने शराब पीकर मारपीट शुरू कर दी। ससुराल पक्ष के लोग उसे कम दहेज लाने के ताने देते थे। सपना का आरोप है कि उसने मेहनत कर घर चलाया और पति का कर्ज भी चुकाया, लेकिन इसके बावजूद पति उसके चरित्र पर शक करता था। पीड़िता के अनुसार, 2025 में राखी के बाद जब वह ससुराल लौटी, तो उसे बेरहमी से पीटकर घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके कपड़े जला दिए और जरूरी दस्तावेज भी नहीं लौटाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें