फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू हवाई अड्डा: निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द शुरू होंगी उड़ानें

विज्ञापन
टर्मिनल पर नागरिक उड्डयन विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह निरीक्षण करते हुए। विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी में निर्माणाधीन घरेलू हवाई अड्डे का काम अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। हरियाणा सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया ने गुरुवार को निर्माण स्थल का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल और उपायुक्त सचिन गुप्ता ने प्रधान सचिव को परियोजना की प्रगति से अवगत कराया। अधिकारियों ने बताया कि हवाई अड्डे का अधिकांश सिविल वर्क पूरा कर लिया गया है। उड़ान संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण उपकरण और तकनीकी व्यवस्थाएं भी स्थापित कर ली गई हैं।
विज्ञापन

प्रधान सचिव ने अधिकारियों से कहा कि अंबाला का यह घरेलू हवाई अड्डा प्रदेश की एक अति-महत्वाकांक्षी परियोजना है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, नागरिक उड्डयन विभाग और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों को आपसी समन्वय से बचे हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने आश्वासन दिया कि संबंधित एजेंसियों के साथ तालमेल बिठाकर शेष कार्यों को तय सीमा के भीतर मुकम्मल कर लिया जाएगा। इस दौरान एसडीएम कनिका गोयल, अथॉरिटी के एयरपोर्ट डायरेक्टर, कार्यकारी अभियंता निशांत राठी और नायब तहसीलदार आशीष कुमार समेत नागरिक उड्डयन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें