फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा को खाना देने जा रही 8 साल की बच्ची को कुत्ते ने काटकर किया घायल

विज्ञापन
dog bite - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कुत्तों की नसबंदी योजना पूरी तरह से फेल होती दिख रही है। निगम द्वारा लाखों रुपये खर्च कर चलाई जा रही कुत्तों के नसबंदी की योजना का कोई असर जमीन पर नहीं दिख रहा है। अभी भी डॉग बाइट के केस लगातार बढ़ते ही जा रही हैं।
विज्ञापन

जंडली में अपनी पापा की दुकान पर घर से खाना लेकर जा रही 8 वर्षीय बच्ची को कुत्ते ने अपना शिकार बना लिया। कुत्ते ने बच्ची की पीठ को काफी समय तक दबोचे रखा। गनीमत यह रही कि आसपास लोग खड़े हुए थे जिन्होंने बच्ची की चीख पुकार सुनते ही बच्ची को कुत्ते के जबड़े से छुड़वाया। इसके बाद जाकर बच्ची के पिता गुरू व माता बच्ची को शहर के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां बच्ची का इलाज चल रहा है। वहीं बच्ची के माता पिता ने निगम पर आरोप लगाया कि निगम ने कुत्तों की सूचना देने के लिए जो फोन नंबर जारी किए हुए उन नंबर को कोई उठाता ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें