फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं को आवारा कुत्तों ने काटा, गिरने से टांग व बाजू में आईं चोटें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। महेश नगर स्थित टांगरी बांध के पास आवारा कुत्तों ने दो महिलाओं पर हमला कर दिया। जैसे ही महिलाएं ऑटो से उतरकर टांगरी बांध वाली सड़क पर पैदल चलने लगी तो अचानक दो लावारिस कुत्ते आए और टांग पकड़ने लगे। भागते-भागते महिलाएं गिरकर चोटिल हो गई और कुत्तों ने उनके पैर पर काट लिया।
विज्ञापन

राहगीरों ने डंडा लेकर कुत्तों को वहां से भगाया। घायल महिलाएं उपचार के लिए महेश नगर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंची। जहां टांग व बाजू पर लगी चोटों का उपचार कर उन्हें एंटी रेबीज का टीका लगाया गया। अजीत नगर निवासी संतोष का कहना था कि वह सदर बाजार में सामान की खरीददारी करने के लिए अपनी सहेली आशा के साथ गई थी। ऑटो में सामान लेकर वह टांगरी बांध वाली सड़क के मोड़ पर उतरकर पैदल ही घर की तरफ आ रहे थे। लावारिस कुत्तों की तादाद दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और रोजाना कुत्ते बच्चों व महिलाओं को काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें