फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों ने रखी दो घंटे की हड़ताल, दो घंटे तक ओपीडी पूरी तरह बंद रही

विज्ञापन
हड़ताल के दौरान अस्पताल के मुख्य द्वार पर खड़े चिकित्सक। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
मांगों केे लिए हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन ने शुक्रवार को दो घंटे की हड़ताल रखी। नौ बजे से 11 बजे चली इस हड़ताल का ज्यादा असर अस्पतालों में दिखाई नहीं दिया। इस दौरान डॉक्टरों ने इमरजेंसी सुविधाएं को चालू रखा, लेकिन ओपीडी दो घंटे के लिए पूरी तरह से बंद रही।
विज्ञापन

ओपीडी बंद होने से मरीजों को अस्पताल में अपना उपचार करवाने के लिए इंतजार करना पड़ा। एसोसिएशन के सीनियर उपप्रधान डॉ. शीलकांत पजनी और अंबाला प्रधान डॉ. मुकेश कुमार ने इस दौरान मांगों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सीधे तौर पर एसएमओ की भर्ती को बंद करके उसे प्रमोशन के माध्यम से भरा जाना चाहिए। इसके अलावा स्पेशलिस्ट कैडर की फाइल को जल्द क्लीयर करके स्पेशलिस्ट कैडर लागू किया जाना चाहिए। ताकि प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सुविधाएं मिल सकें।
इसके अलावा पीजी पॉलिसी में बदलाव करके सुपर स्पेशलाइजेशन की शुरुआत की जाय, इससे जरूरतमंद मरीजों को सरकारी अस्पतालों में उच्चतम उपचार की सुविधा प्राप्त हो सके। इसके साथ ही उन्होंने अन्य मांगों के बारे भी बताया। उन्होंने कहा कि इन मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर ही उनकी ओर से दो घंटे की हड़ताल रखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें