फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: श्री गुरु सिंह सभा गोबिंद नगर में आज सजेगा दीवान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के गोबिंद नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्री गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर सोमवार को प्रभात फेरियां पूरी हो गईं। गुरुघर को रंग-बिरंगी लड़ियों से सजाया गया है। गुरु महाराज के स्थान को सुगंधित फूलों से सुशोभित किया जा रहा है।
सोमवार दोपहर दो बजे से गुरुद्वारा परिसर में सब्जियां काटने की सेवा शुरू हुई। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरबंस सिंह सिद्धू ने तैयारियों की कमान संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सेवादारों के साथ सब्जियां कटवाईं और लंगर के बर्तनों की सफाई भी की। कमेटी के सचिव प्रीतपाल सिंह सहित अन्य सेवादारों ने भी व्यवस्थाओं में सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें