फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने बाईक एजेंसी को किया तलब, बचाव में एजेंसी ने दी 110 बाईक गायब होने शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली ऑफर बाइक फ्रॉड मामले में थाना शहजादपुर में 30 से अधिक शिकायतें पहुंची हैं। इसके बाद शनिवार सुबह पीड़ितों को थाने बुलाकर घटना संबंधित जानकारी हासिल करने के बाद मुख्य डीलर को भी तलब किया गया। हालांकि मुख्य डीलर ने खुद 110 बाइक गुम होने की शिकायत थाने में दर्ज करवा दी। इन सब के बीच पुलिस अब कथित एजेंसी के मालिकों को ढूंढने में जुट गई है जो कि फरार चल रहे हैं। इस खेल में बाइक खरीददारों के हाथ खाली नजर आते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जब टीम अमर उजाला आम ग्राहक बनकर अंबाला स्थित बाइक के मुख्य डीलर को फोन किया तो उस समय भी एजेंसी के कर्मचारियों ने गोलमोल जवाब दिए। बाद में बात करने से इंकार करते हुए फोन काट दिया। इसकी वजह से अब बाइक के रजिस्ट्रेशन के लिए धक्के खा रहे चालकों की मुश्किल और बढ़ती नजर आ रही है।
बाइक बेचकर नहीं बनवाई आरसी
दिवाली ऑफर के जरिये फ्रॉड करने वाले आरोपियों ने कई चालकों को चूना लगाया। आरोपियों ने चालकों को ऑफर का लालच देकर बाइक तो बेच दी, लेकिन उनकी आरसी अभी तक नहीं बनाई। अब चालक कई महीने से परेशान हो रहे हैं। मामला उजागर होने के बाद अब पुलिस के पास कथित एजेंसी संचालकों के खिलाफ लगातार शिकायतें पहुंच रही है।
विज्ञापन

हमारे पास 30 से अधिक शिकायतें कथित बाइक एजेंसी के खिलाफ आई हैं। जिसमें हमने शनिवार को कुछ पीड़ितों को थाने में बुलाया है। जिनके ब्यान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं। वहीं मेन एजेंसी ने भी 110 बाइक गुम होने की शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

- राजेश कुमार, जांच अधिकारी, थाना शहजादपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें