फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जिला कांग्रेस कमेटी अंबाला ने उपवास रखकर प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया

Sun, 11 Jan 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर में जगाधरी गेट पर मनरेगा बचाओ संघर्ष अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी अंबाला ने एक दिवसीय
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जगाधरी गेट पर मनरेगा बचाओ संघर्ष अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी अंबाला ने एक दिवसीय उपवास रखकर प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से मनरेगा को कमजोर किए जाने की नीतियों के खिलाफ जनजागरूकता फैलाना एवं मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करना रहा। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंबाला शहरी एवं ग्रामीण पवन अग्रवाल और दुष्यंत राणा ने किया।
विज्ञापन

शहर विधायक निर्मल सिंह ने कहा कि आज देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने पर योजनाबद्ध तरीके से चोट की जा रही है और इसके दुष्परिणाम सबसे पहले गरीब, मजदूर, महिलाएं और युवा झेल रहे हैं। विधायक शैली चौधरी ने कहा कि मनरेगा केवल रोजगार योजना नहीं बल्कि सामाजिक सुरक्षा की गारंटी है। भाजपा सरकार की नीतियों से आज ग्रामीण बेरोजगारी बढ़ रही है और मजदूर पलायन को मजबूर हैं। जिलाध्यक्ष अंबाला शहरी एवं ग्रामीण पवन अग्रवाल एवं दुष्यंत राणा ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों की जीवनरेखा है, लेकिन भाजपा सरकार लगातार बजट कटौती, भुगतान में देरी और काम के अवसर सीमित कर इस योजना को समाप्त करने की साजिश कर रही है। इस मौके पर पूर्व विधायक जसबीर मलौर, अशोक मेहता पूर्व सूचना आयुक्त एवं रोहित जैन सदस्य सचिव अनुशासन कमेटी, वीरेंद्र सिंह सोमा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

शहर में जगाधरी गेट पर मनरेगा बचाओ संघर्ष अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी अंबाला ने एक दिवसीय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें