फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बच्ची से छेड़छाड़ के बाद उपजा विवाद, दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर

Thu, 18 Sep 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी की डेहा कॉलोनीमें ईंट-पत्थर चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। डेहा मंडी में 10 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ के बाद विवाद हो गया और इस विवाद में दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले, गनीमत यह रही कि इसमें ज्यादा गंभीर चोट किसी भी पक्ष के व्यक्ति को नहीं लगी। चार मामूली घायलों ने उपचार के बाद मामले की शिकायत पुलिस में दी है, वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।
बुधवार सुबह लगभग 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि डेहा मंडी में दो पक्षों में ईंट-पत्थर चल रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू किया और दोनों पक्षों को शांत किया। पुलिस ने बताया कि बच्ची अपने परिजनों के साथ अंबाला कैंट रिश्तेदारी में आई थी और यहां उसके साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ की है, इसके बाद आपस में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते ये कहासुनी हमले में बदल गई। इस दौरान दोनों तरफ से ईंट, पत्थर और कांच की बोतलों से हमला किया गया। चंडीगढ़ निवासी महिला ने बताया कि वह अपने जेठ की क्रिया पर अंबाला आई थी और इस दौरान उनकी 10 वर्षीय बेटी को दो युवकों ने छेड़ दिया, इस कारण विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना प्राप्त हुई थी कि डेहा मंडी में सुबह एक विवाद हुआ है, इसमें जब पीसीआर गई तो वहां पर ईंट और पत्थर चल रहे थे, इसके बाद मामले को शांत करवाया गया है। इसमें तीन से चार लोग घायल हैं। डॉक्टर की रिपोर्ट आने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- गुरदेव सिंह, प्रभारी हाउसिंग बोर्ड चौकी

अंबाला छावनी की डेहा कॉलोनीमें ईंट-पत्थर चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें