फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार-सफाईकर्मियों में विवाद : नहीं शुरू हुआ सफाई कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। कई महीने से गंदगी से जूझ रहे बराड़ा नगरपालिका में शनिवार को सफाई कार्य शुरू होने की उम्मीद जगी थी, लेकिन सफाईकर्मियों और ठेकेदार के बीच सहमति नहीं होने से काम नहीं हुआ। करीब नौ महीने से धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान पुरषोत्तम कुमार ने बताया कि वह 57 सफाई कर्मचारी धरने पर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बराड़ा नगरपालिका क्षेत्र में सफाई कार्य के लिए नए ठेकेदार ने टेंडर लिया है। इसके लिए उनसे बातचीत हुई कि फिलहाल शुरू में 30 पुराने सफाईकर्मी कार्य करेंगे। शनिवार से सफाई कार्य की शुरूआत होनी थी, लेकिन ठेकेदार ने अपनी शर्तें थोप दी। इसके विरोध में सफाई कर्मचारी काम को तैयार नहीं हुए। ठेकेदार ने शाहबाद से सफाई कर्मचारी बराड़ा में लाकर सफाई कार्य पर लगा दिए।
पुरुषोत्तम ने बताया कि उन्होंने इसका विरोध किया और शाहबाद से लाए सफाईकर्मियों को काम नहीं करने दिया। पुरषोतम का कहना है कि बिना शर्त उनके 57 कर्मचारियों को काम पर रखा जाए। उन्होंने बताया कि सोमवार को ठेकेदार के साथ नगरपालिका कार्यालय में मीटिंग रखी गई है जिसमें उनकी यूनियन की राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी शामिल होकर बातचीत करेंगे।
विज्ञापन




बराड़ा में गंदगी के भरमार

उल्लेखनीय कि अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी धरने पर हैं। पिछला कांट्रेक्ट खत्म होने के कारण सफाई कर्मियों को वेतन नहीं मिला। इसी वजह से नगरपालिका क्षेत्र में सफाई कार्य नहीं हो पा रहे थे। जगह-जगह गंदगी के ढेरों ने लोगों का जीना मुहाल किया था। ऐसे में युवा समाजसेवी रजत मलिक ने खुद के खर्चे पर सफाई कर्मी रखे और बराड़ा के कई क्षेत्रों में सफाई कराई।
विज्ञापन




वर्जन

प्रशासन ने एजेंसी को टेंडर दे दिया है। एजेंसी ने काम कराना है और उसने खुद व्यवस्था देखनी है। मैनपाॅवर के मामले में हमारा कोई लेना देना नहीं है।

बिजेन्द्र सिंह हुड्डा, एसडीएम और प्रशासक नगरपालिका बराड़ा
वर्जन
सफाई कार्य को लेकर ठेकेदार और सफाईकर्मियों में सहमति बनाने के लिए सोमवार को मीटिंग रखी गई है। सोमवार को दोनों पक्षों को मामले का हल निकाला जाएगा।

मोहित कुमार, सचिव नगरपालिका बराड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें