फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, तुड़वा दी दो शादियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। एक युवक ने अपनी हवस को पूरा करने के लिए एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि युवती की शादी के बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसकी दो शादियां तुड़वा दी। मामला मुलाना थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। युवती ने बताया कि वह मुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। शिकायत के अनुसार वह साल 2014 में यमुनानगर के एक गांव में अपने माता-पिता के साथ रहती थी। यहां मजदूरी का काम करती थी। वहीं आरोपी गौरव भी उसके परिवार के साथ काम करता था। इससे युवती की दोस्ती हो गई। शिकायत के अनुसार आरोपी युवती को शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती ने जब उसे शादी के लिए कहा तो आरोपी ने तीन साल रुकने को कहा।
इस दौरान युवती के परिवार ने युवती की शादी कर दी उतर प्रदेश में कर दी। लेकिन आरोपी गौरव उसके पीछे-पीछे उसके ससुराल जा पहुंचा। युवती का आरोप है कि आरोपी गौरव उसे उसके ससुराल से बहका कर ले आया। युवती अपने मायके रहने लगी और उसका पंचायती तौर पर तलाक हो गया। तब युवती का परिवार मुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने लगा था। युवती ने बताया कि उसे एक बच्चा भी हुआ जोकि आरोपी गौरव का ही है।
विज्ञापन

आरोपी गौरव युवती से मिलता रहा और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। करीब दो माह पहले युवती के परिवार ने उसकी शादी कर दी, लेकिन इसके बाद भी आरोपी गौरव ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसके ससुराल जाने लगा और शारीरिक संबंध बनाने लगा। युवती के अनुसार आरोपी गौरव ने उसे उसके पति को छोड़कर उससे शादी करने की बात कही। युवती फिर उसके झांसे में आ गई और उसके साथ ससुराल छोड़ कर चली गई। इसकी शिकायत उसके पति ने पुुलिस को दी। युवती ने बयान में आरोपी गौरव का नाम नहीं लिया, लेकिन वह अब शादी से मना कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें