फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नागरिक अस्पताल में नहीं चलती डिस्पेंसरी की पर्ची

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में बनी डिस्पेंसरी। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं की सुविधाओं के लिए बनाई डिस्पेंसरी में सामान्य जांच सुविधाएं दी जा रही हैं। यहां पर सामान्य शुगर और बीपी की जांच तो होती है लेकिन अन्य टेस्ट के लिए परामर्श नहीं लिखे जाते।
विज्ञापन


यहां पर उपचार कराने वाले अधिवक्ता जब डिस्पेंसरी की पर्ची लेकर सिटी नागरिक अस्पताल में जांच करवाने या फिर दवा लेने के लिए जाते हैं तो वहां पर वह पर्ची मान्य नहीं होती। इसलिए अधिवक्ताओं को अस्पताल में ही जाना पड़ता है। जबकि यहां पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से ही एमओ नियुक्त किया गया है।



कोई औपचारिक पर्ची नहीं बनी



जिला बार एसोसिएशन के प्रधान जबार सिंह ने नौ महीने पहले इस डिस्पेंसरी को शुरू करवाया था। जिला बार एसोसिएशन की कोई औपचारिक पर्ची भी नहीं बनवाई गई है। बार एसोसिएशन के कार्यालय की पिछली तरफ बनी डिस्पेंसरी में बिना पर्ची के ही उपचार किया जाता है। जिला बार एसोसिएशन में दो हजार से अधिक सदस्य हैं। इसके साथ ही यहां पर आने वाले आम जन भी उपचार करवा सकते हैं।
विज्ञापन


अभी तक नहीं मिली कोई अर्जी

सीएमओ डॉ. राकेश सहल ने बताया कि अभी तक बार एसोसिएशन की तरफ से कोई पत्र नहीं मिला है। अगर कोई पत्र आता है तो पीएमओ को निर्देश दिए जाएंगे। जिससे अधिवक्ताओं को परेशानी न हो। हमारी ओर से हर माह डिस्पेंसरी में दवाएं भेजी जाती है।



सीएमओ से करेंगे बात



जिला बार एसोसिएशन के प्रधान जबार सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर सीएमओ से बातचीत की जाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो पत्र भी लिख दिया जाएगा। सहमति के अनुसार ही स्वास्थ्य विभाग से संबंधित सेवाएं जुड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें