अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज 15 जून को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल मिले। इस दौरान उन्होंने अंबाला-चंडीगढ़ के मध्य मेट्रो ट्रेन चलाने के संबंध में चर्चा की थी। इस संबंध में उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मेट्रो रेल के संबंध में केंद्रीय मंत्री से विस्तृत चर्चा हुई है। इस बात पर भी विचार किया गया है कि मोहाली एयरपोर्ट को भी मेट्रो मार्ग से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि मेट्रो रेल चलाने के लिए नींव डल चुकी है।
रॉबर्ट वाड्रा की अदालत में पेशी पर मंत्री अनिल विज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस किसी योजनाबद्ध तरीके से इन संस्थाओं को ध्वस्त करना चाहती है। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के बयान कि मंडियों में किसान परेशान है और सरकार के आंख बंद करके बैठने के बयान पर तंज कसते हुए कैबिनेट मंत्री विज ने कहा कि उन्हें लगता है जब से कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई है तब से हुड्डा साहब हर चीज का विरोध करते हैं।