फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन व समग्र विकास पर चर्चा की

विज्ञापन
विज्ञापन
- खालसा कॉलेज पंजोखरा साहिब में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। श्री गुरु हरकृष्ण साहिब खालसा कॉलेज पंजोखरा साहिब में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन और समग्र विकास पर चर्चा हुई। बैठक में अभिभावकों ने भाग लिया और शिक्षकों के साथ अपने बच्चों की प्रगति पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

कॉलेज प्रधानाचार्य ने अभिभावकों को संस्थान की नवीनतम उपलब्धियों और आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों की सफलता में अभिभावकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए घर और कॉलेज के बीच मजबूत सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। शिक्षकों ने व्यक्तिगत रूप से अभिभावकों से मुलाकात कर छात्रों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति और व्यवहार से संबंधित जानकारी साझा की। उन्होंने छात्रों की कमजोरियों और सुधार के क्षेत्रों पर चर्चा की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उपयोगी सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें