फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बाजार में गंदगी, दुकानदार परेशान

विज्ञापन
क्रॉस रोड नंबर नौ ​स्थित राधे श्याम पकौडे़ वाले चौक पर दुकान के बाहर लगा गंदगी का ढेर और गंदगी 
विज्ञापन
अंबाला। क्रॉस रोड नंबर नौ स्थित कच्चा बाजार में राधे श्याम पकोड़े वाले चौक पर दुकान के बाहर बनाया डंपिंग जोन दुकानदार के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले ढाई साल से दुकान के आगे लगने वाले कचरे के ढेर से दुकान को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग रात के समय बंद दुकान के आगे कचरा फेंकते हैं। दोपहर तक सफाई कर्मचारी कचरा उठाने नहीं आते। इस कारण दुकान के आगे कचरा पड़ा रहता है। इस कचरे में बेसहारा गोवंश मुंह मारते हैं। इसके लिए दुकानदार भी परेशान हैं। दुकानदारों ने कई बार नगर परिषद को शिकायत दी लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
पहला मामला
दुकानदार विवेक आनंद ने बताया कि वह पिछले 20 साल से ग्लास की दुकान कर रहे हैं। उनकी दुकान पर चार से पांच लड़के काम करते हैं, जो कचरे से उठने वाली बदबू के कारण बीमार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि हवा चलने पर पाॅलीथिन और कागज उड़कर दुकान के अंदर आते हैं। इस कारण दुकान में भी कूडा बिखरा रहता है।
विज्ञापन

दूसरा मामला
मिस्त्री लक्ष्मण ने बताया कि हल्की बारिश में इससे भी ज्यादा हालात बुरे होते हैं। दुकान के आगे पानी जमा हो जाता है और कचरा पानी में तैरता रहता है। सफाई कर्मी समय पर नहीं आते गंदगी के कारण दुकान पर ग्राहक भी नहीं आते हैं। गंदगी के साथ साथ दुकान के बाहर बेसहारा गोवंश का भी जमावड़ा लगा रहता है।
विज्ञापन

वर्जन
दुकानदार एक बार संपर्क कर लें तो कर्मचारी को भेजकर समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
राजेश, सचिव, नगर परिषद, अंबाला सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें