फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दिनेश बहल बने श्री बांके बिहारी सभा के प्रधान

Sun, 11 Jan 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी के श्री बांके बिहारी मंदिर में चुने गए नई कार्यकारिणी के प्रधान व अन्य सदस्य। प्रव
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर में कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को संपन्न हुए। श्री बांके बिहारी सभा के हुए चुनावों में सभा सदस्यों ने वोटिंग के माध्यम से प्रधान के तौर पर दिनेश बहल, महासचिव संजय गौरी और खजांची के लिए पुनीत वर्मा को अपना समर्थन दिया। प्रत्येक तीन वर्ष बाद होने वाले श्री बांके बिहारी सभा चुनावों में दिनेश बहल एवं पुनीत वर्मा दूसरी बार चुने गए हैं। चुनाव अधिकारी बृजमोहन गुप्ता की देखरेख में हुए यह कार्य संपन्न किया गया। चुनाव में सभा के पुराने सदस्यों व मंदिर के बड़े पुजारी पंडित परमेश्वरानंद ने नव नियुक्त टीम को शुभकामनाएं दीं ताकि मंदिर के चल रहे पुनर्निर्माण के कार्य को गति मिल सके। इस अवसर पर प्रदीप खेड़ा, अरुण गुप्ता, सभा के अध्यक्ष सतीश दुआ, राकेश गुप्ता, कैलाश चंद्र मल्होत्रा, रमेश गुप्ता, जंग बहादुर उप्पल, सुनील चोपड़ा, अनिल कुमार कौशल, रविंद्र बंसल, अजय कपूर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अंबाला छावनी के श्री बांके बिहारी मंदिर में चुने गए नई कार्यकारिणी के प्रधान व अन्य सदस्य। प्रव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें