फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चालान के बाद मौके पर होगा डिजिटल भुगतान

विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस को मौके पर ही डिजिटल भुगतान के लिए मिली नई पोस मशीन: संवाद
विज्ञापन
अंशु शर्मा
विज्ञापन

अंबाला। यातायात नियमों को तोड़ने के बाद होने वाले चालान का अब वाहन चालक मौके पर ही डिजिटल भुगतान कर सकेंगे। यातायात पुलिस मुलाजिमों को इसके तहत पोस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीनें उपलब्ध करा दी गई हैं।
इस मशीन में डेबिट कार्ड से भुगतान के अलावा स्कैनर की भी सुविधा है। चालान कटने के बाद मोबाइल में यूपीआई आईडी से भी भुगतान हो सकेगा। अभी तक यातायात पुलिस की ओर से अपनी मशीनों के जरिये वाहनों की पूरी डिटेल निकालने के बाद चालान डिजिटल स्लिप के रूप में थमाया जाता था। ऐसे में वाहन चालकों को मौके पर ही नकद राशि देकर भुगतान करना पड़ता था। इस परेशानी से लोगों को छुटकारा मिलेगा। दरअसल, इन मशीनों की डिमांड लंबे समय से की गई थी लेकिन प्रदेशभर में यह मशीनें अब उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को प्रशिक्षण देगा बैंक स्टाफ

ट्रैफिक मुलाजिमों को बाकायदा इसके लिए बैंककर्मी की ओर से ट्रेंड भी किया जाएगा कि आखिर कैसे इसका इस्तेमाल किया जाना है। अंबाला में कुल 30 पोस मशीनें पहुंची है। जो अंबाला कैंट और शहजादपुर यातायात थाने में दे दी गई है। जल्द ही इन मशीनों को हाथ में लेकर पुलिस मुलाजिम चालक करते हुए चौक-चौराहों पर दिखेंगे। वहीं, मशीनों की कमी होने पर ट्रैफिक मुलाजिम अपनी मोबाइल में एप्लीकेशन डाउनलोड कर उसी से हाथ में पकड़े मिनी प्रिंटर के जरिए चालान निकालते थे।
वर्जन

पोस मशीनों के जरिये वाहन चालक मौके पर ही अपना डिजिटल भुगतान कर सकेंगे। चालान के बाद वाहन चालकों को भुगतान के लिए होने वाली परेशानी से छुटकारा मिलेगा। डेबिट कार्ड और यूपीआई के जरिये यह भुगतान हो सकेगा।
विज्ञापन

जोगिंद्र, ट्रैफिक थाना प्रभारी, अंबाला।

ट्रैफिक पुलिस को मौके पर ही डिजिटल भुगतान के लिए मिली नई पोस मशीन: संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें