फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के बनेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

विज्ञापन
एंड्रायड मोबाइल फोन पर बना सेवानिवृत रेलकर्मी का डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। मंडल से सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनेंगे। डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र यानी डीएलसी अभियान 3.0 का आयोजन किया जाएगा। इस सुविधा के तहत पेंशनधारकों के लिए फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि इसके माध्यम से जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की प्रक्रिया को सरल बनाया जा सके। इस सुविधा का फायदा घर बैठे ही एंड्रायड फोन पर पेंशन धारक उठा सकेंगे। यह सुविधा आधार से जुड़े पहचान के माध्यम से मिलती है। इससे पहले पेंशनधारकों को पेंशन वितरण के लिए बैंक या डाकघर में जाना पड़ता था और यह सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक से बायोमैट्रिक की आवश्यकता खत्म हा जाएगी और फोन पर ही जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

नवंबर में जमा होता है जीवन प्रमाण पत्र
प्रत्येक वर्ष नवंबर माह में पेंशनधारकों को संबंधित कार्यालय में जाकर जीवन प्रमाण पत्र देना पड़ता था। यह प्रक्रिया आधार कार्ड के जरिए बायोमैट्रिक प्रणाली से की जाती थी। इस लंबी प्रक्रिया में काफी समय लग जाता था। कई बार सर्वर की धीमी गति भी सेवानिवृत रेल कर्मचारियों के लिए परेशानी का सबब बन जाती थी। ऐसे में उन्हें कार्यालय के कई बार चक्कर काटने पड़ते थे ताकि पेंशन प्राप्त करने में कोई विघ्न न आए। लेकिन अब इस नई प्रक्रिया से समस्या का समाधान हो जाएगा और बिना लाइन में लगे चंद मिनटों में डिजिटल तरीके से जीवन प्रमाण पत्र भी मिल जाएगा।

ऐसे मिलेगी सुविधा
डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा के लिए सेवानिवृत रेल कर्मी को पहले एंड्रायड फोन के गूगल प्ले स्टोर में जाना होगा। फिर यहां आधार फेस तकनीक चुननी पड़ेगी। मोबाइल में तकनीक अपलोड होते ही संबंधित पेंशन धारक को अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद जीवन प्रमाण पत्र बनने की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी और कुछ देर बाद पेंशन धारक के मोबाइल पर जीवन प्रमाण पत्र का फोटो नजर आ जाएगा।
विज्ञापन


सेवानिवृत रेल कर्मचारियों के लिए यह तकनीक काफी कारगर सिद्ध होगी। इससे उन्हें कार्यालय में चक्कर लगाने की परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा। इस तकनीक की जानकारी रेल कर्मचारियों को दी जा रही है और इससे उन्हें काफी फायदा भी मिला है।
विज्ञापन

नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें