फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डीआईजी आरपीएफ ने जांची अंबाला मंडल की चौकसी

Sun, 08 Feb 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के डीआईजी आशीष कुमार ने शनिवार को अंबाला मंडल का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया और अधिकारियों व जवानों के साथ एक महत्वपूर्ण सुरक्षा सम्मेलन कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने स्टेशन के प्रवेश द्वारों, प्लेटफॉर्मों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा घेरे की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से सीसीटीवी कंट्रोल रूम का दौरा कर निगरानी तंत्र को और आधुनिक बनाने पर जोर दिया। डीआईजी ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा और रेल संपत्ति की रक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

इन मुद्दों पर रहा विशेष फोकस
महिला सुरक्षा के तहत मेरी सहेली टीम को और अधिक सक्रिय करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार नशा तस्करी के तहत ट्रेनों के जरिए होने वाली अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए चेकिंग बढ़ाने को कहा गया, वहीं जीआरपी और स्थानीय पुलिस के साथ सूचना साझा करने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान मंडल सुरक्षा आयुक्त सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। तकनीक और मानवीय सतर्कता के मेल से ही हम अपराध मुक्त रेलवे का लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।
आशीष कुमार, डीआईजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें