फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शादी में हर रस्म के लिए अलग लहंगे, हाथ से बने और जयपुरी आर्ट की मांग ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शादियों का सीजन शुरू हो गया है। कपड़े से लेकर बैंक्वट हॉल तक कारोबार तेजी पकड़ने लगा है। अंबाला का कपड़ा मार्केट देशभर में काफी प्रसिद्ध है, ऐसे में यहां पर इस बार कपड़ा व्यापारियों ने विशेष तैयारी कर ली है। शादी में दुल्हन के लहंगे से लेकर अन्य लहंगों की काफी मांग हो रही है। बाजार के कुछ बड़े कपड़ा शोरूम पर पांच हजार रुपये से लेकर तीन लाख रुपये तक के लहंगे मिल रहे हैं।
विज्ञापन

शादी की हर रस्म के लिए अलग-अलग प्रकार के लहंगे बाजार में उपलब्ध हैं। इनमें रिंग सेरेमनी, महिला संगीत, हल्दी तक के लिए लहंगों की अलग-अलग वैरायटी महिलाएं पसंद कर रही हैं। अभी से ही लहंगों की बुकिंग शुरू हो गई है, जिनमें मुख्य रूप से सिल्क, नेट, बैलबेट, ब्रेडियल, लाइट वर्क और हाई वर्क फेबिरिक, टिशू लहंगे शामिल है। यह लहंगे कोलकत्ता, जयपुर, सूरत, फर्रुखाबाद जैसे शहरों से मंगवाए जा रहे हैं। महिलाओं को जयपुर का आर्टवर्क और हाथ से बने लहंगे अधिक पसंद आ रहे हैं।


हाथ से बने लहंगे आ रहे पसंद



कला निकेतन के संचालक राजेंद्र गर्ग ने बताया कि अबकी बार शादी के सीजन से हमें काफी आस है और सीजन लंबा भी चलने वाला है। लहंगा लेने वाली महिलाएं अभी से आने लगी हैं। वहीं दूर-दूर से ग्राहक उनके यहां खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। अब पहली बार ऐसा हुआ है कि ग्राहक मशीन से बने लहंगों की बजाय हाथ से बना लहंगों को अधिक पसंद कर रहे हैं। इतना ही नही कुछ महिलाएं तो डिजाइन दिखा कर बनवा रही हैं। इन लहंगों के लिए पहले ही महिलाओं ने बुकिंग करवा दी थी। इस बार सिल्क लहंगों की मांग हो रही है। लहंगों को गुजरात के सूरत और उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से अधिक मंगाया जा रहा है।
विज्ञापन




जयपुरी आर्टवर्क की मांग

कला मंदिर के संचालक प्रेम जैन ने बताया शादियों का सीजन के लिए इस बार विशेष तैयारी की है। लहंगों में भी कई नई वैरायटी आई हैं। जयपुरी आर्टवर्क को महिलाएं अधिक पसंद कर रही हैं। अब लोग अपनी मांग के अनुरूप लहंगा तैयार करा रहे हैं। इसके साथ ही किराये पर लहंगे लेने का भी चलन बढ़ा है तो ऐसी वैरायटी भी अब कारोबारी ग्राहकों को ऑफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें