फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मधुमेह और हाईपरटेंशन की सता रही लोगों को चिंता, इनमें महिलाएं अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


अंबाला। लोगों को मधुमेह और हाइपरटेंशन की चिंता अधिक सता रही है। इन समस्याओं पर लोग चिकित्सकों से परामर्श ले रहे हैं। तीन दिन पहले पंचायत भवन से सेवा पखवाड़े का आयोजन हुआ। पंचायत भवन के अलावा सिविल अस्पताल में भी विशेष ओपीडी शिविर लगाए गए। इस शिविर में 1530 लोगों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया, जिसमें जांच कराने वाले सर्वाधिक लोग मधुमेह और हाइपरटेंशन से जुड़े रहे। इसमें मधुमेह में 55 तो हाइपरटेंशन के लक्षणों वाले 50 मरीजों की जांच की गई। इन मरीजों में 60 महिलाएं व 45 पुरुष शामिल रहे। सभी को चिकित्सकों ने परामर्श दिया और रक्त जांच कर रिपोर्ट दिखाने की सलाह दी। सीएमओ डॉ. राकेश सहल ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। उनको दवा भी दी जा रही है।



महिलाओं ने सबसे अधिक कराई जांच

दो से तीन दिन चली जांच में कुल 1530 लोगों में से सबसे अधिक महिलाओं ने स्वास्थ्य की जांच कराई। इसमें 929 महिलाएं व 601 पुुरुषों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया। इसमें प्रसव पूर्व देखभाल से जुड़ी जांच कराने वाली महिलाएं भी शामिल रहीं, इसके साथ ही 23 महिलाओं ने रक्त में हीमोग्लोबिन की जांच कराई। हीमोग्लोबिन जांच कराने वालों में एक भी पुरुष नहीं आया। वहीं माइनर सर्जरी कराने वाली चार महिलाएं आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कैंसर स्क्रीनिंग में लोगों में जागरूकता की कमी

शिविर में चार मरीज सर्वाइकल कैंसर से जुड़े लक्षण को लेकर दिखाने आए। वहीं ओरल कैंसर के लक्षण वाले सात मरीजों काे परामर्श दिया गया। इसी प्रकार स्तन कैंसर के लक्षणों को लेकर छह मरीजों ने जांच कराई। इन सभी मरीजों को छावनी के अटल कैंसर केयर सेंटर में जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें