फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विकास कार्य धीमे, चंद श्रमिकों के सहारे करोड़ों के काम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। विकास कार्यों को पूरा करने की गति धीमी हो गई है। चंद श्रमिकों के सहारे काम पूरा करने की कोशिश की जा रही है। जबकि नाइट फूड स्ट्रीट और गांधी मैदान में साइकिल ट्रैक का निर्माण रुका है।
विज्ञापन

ऐसे में अब काम में ढिलाई बरतने वाले ठेकेदारों पर गाज गिरना संभव है। ऐसे ठेकेदार को अब चेतावनी के तौर पर नोटिस देने की तैयारी की जा रही है, हालांकि उन्हें जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश भी नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता ने दे दिए हैं और विकास कार्याें की समीक्षा को लेकर भी कनिष्ठ अभियंताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार अग्निशमन इमारत का काम भी धीमा चल रहा है, अभी यहां दीवाराें पर प्लस्तर करने का काम जारी है। टाइलों सहित अन्य काम काफी लंबित है जोकि अगले वर्ष ही पूरा होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

गेट और शौचालय का काम लंबित
लगभग एक करोड़ की लागत से अंबाला-साहा नेशनल हाइवे पर तैयार हो रही नाइट फूड स्ट्रीट का काम भी रुक गया है क्योंकि यहां गेट लगना है और शौचालय का कुछ काम लंबित है। ऐसे में ठेकेदार को अधूरे कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
साइकिल ट्रैक का काम अधूरा
लगभग 35 लाख की लागत से गांधी मैदान में तैयार होने वाले साइकिल ट्रैक का काम भी रुक गया है। हालांकि गांधी मैदान की दीवार का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और अब यहां गेट लगाने का कार्य बाकी है। विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार गेट लगने के बाद साइकिल ट्रैक के अधूरे कार्य को भी जल्द पूरा कर दिया जाएगा।
कैपिटल चौक पर कार्य शुरू
राहत की खबर है कि कैपिटल चौक पर सौंदर्यीकरण का काम शुरु हो गया है। यहां पर एक छोटा पार्क और हैंगिंग फाउंटेन लगाया जाएगा जोकि रंग-बिरंगी रोशनी बिखेरगा। इस कार्य को पूरा करने के लिए 35 लाख रुपये खर्च होंगे।
वर्जन
नाइट फूड स्ट्रीट का काम लगभग पूरा हो गया है। गेट और शौचालय का थोड़ा काम ही बाकी है। साइकिल ट्रैक का काम लगभग पूरा है। गांधी मैदान का गेट लगते ही इसे शुरू कर दिया जाएगा। अग्निशमन इमारत का कार्य लगातार जारी है। इसमें लगभग एक साल का समय लग जाएगा।
विज्ञापन

मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें