फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नए वाटर फिलिंग स्टेशन के लिए दमकल विभाग को पत्र

विज्ञापन
अंबाला शहर के नावल्टी चौक पर ​स्थित दमकल विभाग कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बढ़ती गर्मी के चलते दिन के समय तेज और गर्म हवाएं चल रही हैं। इस दौरान खेतों में गेहूं कटाई का काम भी तेजी पकड़ चुका है। गेहूं की फसल में आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

विभाग ने दमकल वाहनों के लिए नए वाटर फिलिंग स्टेशन बनाने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा है। पत्र में शहर के मुख्य स्थानों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी फिलिंग स्टेशन बनाने की मांग की है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग की घटनाओं को देखते हुए सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द रहेंगी।
अधिकारियों ने किसानों से भी आग्रह किया है कि खेत में खाना बनाने के बाद चूल्हे की आग को बुझा दें, खेत में बनी होद को पानी से भर कर रखें, आग लगने पर डायल 112 पर संपर्क करें।
विज्ञापन

12- 12 घंटों की शिफ्ट में काम करेंगे कर्मचारी
विभाग ने गेहूं सीजन के चलते कर्मचारियों की डयूटी आठ आठ घंटों की बजाय 12- 12 घंटों की लगा दी है। इससे आगजनी की घटनाओं पर समय रहते काबू पाया जा सके। पिछले वर्ष अंबाला शहर क्षेत्र में आग की 302 घटनाएं सामने आई थी। विभाग के पास 14 फायर वाहन है। इन वाहनों में दो हजार लीटर के दो, 4500 लीटर के पांच, 5500 लीटर का एक, 7500 लीटर का एक, 8000 लीटर के दो और 10 हजार लीटर का एक और दो मोटरसाइकिल शामिल है, जिनमें फोम से आग पर काबू पाया जाता है।
यहां पर फिलिंग स्टेशन बनाने की मांग
विभाग के अधिकारियों ने जन स्वास्थ्य विभाग को नए फिलिंग स्टेशन बनाने के लिए पत्र लिखा है। पत्र में कपड़ा मार्केट, बलदेव नगर, बलाना, नग्गल, मंडौर, इस्माइलपुर सहित अन्य कई स्थानों पर वाटर फिलिंग स्टेशन बनाने के लिए पत्र लिखा है। विभाग के पास फिलहाल दो ही फिलिंग स्टेशन है।
विज्ञापन

वर्जन
विभाग की ओर से गेहूं के सीजन को देखते हुए तैयारी पूरी कर ली है। नए वाटर फिलिंग स्टेशन बनाने के लिए भी जन स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिख दिया गया है।
-तरसेम राणा, मुख्य फायर अधिकारी अंबाला सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें