फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सदर क्षेत्र में एक करोड़ की लागत से विकास कार्य

Fri, 05 Jun 2026 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी ​स्थित नगर परिषद का कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। नगर परिषद अंबाला सदर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के निवासियों को सुविधाएं मिलेंगी। प्रशासन ने क्षेत्र में जनसुविधाओं को दुरुस्त करने, सड़कों की सुरक्षा बढ़ाने और पार्कों के कायाकल्प के लिए विकास योजनाओं का खाका तैयार किया है। इन विकास कार्यों पर लगभग एक करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन


छावनी की सड़कों को सुरक्षित और सुंदर बनाने के लिए प्रशासन ने कुछ महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दोबारा टेंडर जारी किए हैं। इसके तहत सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्पीड ब्रेकर, रोड फर्नीचर, पार्किंग मार्किंग, कर्बस्टोन और कॉन्वेक्स मिरर लगाने के लिए 11,08,615 रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसमें खुमरान मोहल्ला रोड के निर्माण कार्य पर 4,22,092 रुपये और विभिन्न सड़कों पर फाउंडेशन के निर्माण पर लगभग 6 लाख खर्च किए जाएंगे।टेंडरों के लिए आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 9 जून सुबह 11बजे तय की गई है।

बॉक्स

8 क्षेत्रों में बनेंगे नए शौचालय

शहरी स्थानीय निकाय विभाग के तहत आने वाली इस परियोजना में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सदर के विभिन्न क्षेत्रों में सामुदायिक और पब्लिक शौचालय का निर्माण किया जाएगा। प्रशासन ने इसके लिए 5,33,471 रुपये प्रति टॉयलेट का बजट निर्धारित किया है। इसमें मछौंडा और शाहपुर के सामुदायिक केंद्र में शौचालय का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार राय मार्केट (मोटर मार्केट) व मोची मंडी, हाथीखाना मंदिर, वाल्मीकि बस्ती, फ्लाईओवर एनएच-44 के नीचे व बोह क्षेत्र, क्रॉस रोड नंबर 07 राम बाग रोड) पुलिस क्वार्टर के नजदीक बने पुराने टॉयलेट के नवीनीकरण किया जाएगा। इस कार्य की कुल लागत लगभग 43 लाख रुपये है।
विज्ञापन



बॉक्स

21 पार्कों की बदलेगी सूरत

सदर क्षेत्र के निवासियों को स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण देने के लिए प्रशासन ने पार्कों के रखरखाव पर सबसे अधिक राशि खर्च करने का फैसला किया है। क्षेत्र के 21 विभिन्न पार्कों की देखरेख और सौंदर्यीकरण के लिए 42,19,930 का बजट आवंटित किया गया है। प्रशासन के इस कदम से जहां एक ओर छावनी की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार होने की उम्मीद है। वहीं, लंबे समय से लटके री-कॉल कार्यों के पूरे होने से स्थानीय निवासियों को टूटी सड़कों और ट्रैफिक अव्यवस्था से भी बड़ी राहत मिलेगी।

-
वार्ड स्तर पर शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा सड़कों की हालत भी सुधारी जाएगी। सबसे जरूरी कार्य पार्काें की व्यवस्था दुरुस्त करना है। इस पर भी लगभग 42 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सभी कार्याें की अनुमानित लागत तैयार करके निविदा जारी कर दी गई हैं।
विज्ञापन

देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर,अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें