फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: उपायुक्त अस्पताल और एसडीएम पीएचसी-सीएचसी जाचेंगे

Sat, 23 May 2026 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल, उपमंडल स्तरीय अस्पताल और पीएचसी-सीएचसी पर प्रशासनिक अमला पहुंचेगा। यहां स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जांच करने के साथ मरीजों को मिलने वाले इलाज के बारे में भी जानेंगे। इनके साथ साफ-सफाई देखने के साथ इलाज की सुविधाओं को पूरा करेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त को जिला नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करना होगा। एसडीएम सब डिवीजन अस्पताल और पीएचसी-सीएचसी का निरीक्षण करेंगे। इसकी बाकायदा रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी। जिला पिछले साल कायाकल्प में टॉप तीन में भी शामिल नहीं हो पाया। इस बार पानीपत व कुरुक्षेत्र का निरीक्षण बाकी है। हल्ला बोल टीम के आने से पहले ही इस बार साफ-सफाई पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है और सभी प्रकार की दवा, मशीनें, उपकरण, स्टाफ, चिकित्सक, पानी और बिजली की उचित व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सीएमओ स्वयं अस्पताल में निरीक्षण कर रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. राजेश राजू ने वीरवार को ही जिला नागरिक अस्पताल समेत समालखा सामान्य अस्पताल, पीएचसी और सीएचसी का निरीक्षण किया था। विभाग की एसीएस सुमिता मिश्रा ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए इसके आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त और दूसरे प्रशासनिक अधिकारी जल्द ही बाकी स्थानों का निरीक्षण करेंगे। वहीं विभाग की एसीएस ने जिला नागरिक अस्पताल और उपमंडल के अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने के आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें