फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: उपायुक्त ने दी होली की शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने जिलावासियों को होली के त्योहार की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्योहार है, इसलिए इसको उत्साह व उमंग के साथ मनाना चाहिए। हर्बल रंगों का प्रयोग करें ताकि त्वचा को किसी प्रकार का नुकसान न हो। होली पर्व पर पानी को व्यर्थ न बहाएं।
विज्ञापन



बेसहारा गोवंश पर न डालें रंग
अंबाला। भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि देवीदयाल शर्मा ने होली के त्योहार की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने संवेदनशील, संयमित और जिम्मेदार आचरण अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समरसता, भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने कुत्तों, बिल्लियों तथा बेसहारा गोवंश पर जबरन रंग न डालने की अपील भी की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें