फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ऑल वेदर स्वीमिंग पूल में महिला कोच की तैनाती, बढ़ेगी खिलाड़ियों की भागीदारी

विज्ञापन
अंबाला कैंट के ऑल वेदर स्वीमिंग पूल में महिला कोच प्रथा प्र​शिक्षण देती हुई: संवाद
विज्ञापन
अंबाला। ऑल वेदर स्वीमिंग पूल में अभ्यास करने वाली बाहरी महिला व तैराकी सीखने की इच्छुक युवतियों के लिए राहत भरी खबर है। खेल विभाग ने लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए पूल पर एक महिला स्वीमिंग कोच की तैनाती कर दी है। विभाग की ओर से यह नियुक्ति अनुबंध (कांट्रेक्ट) के आधार पर की गई है। महिला कोच प्रथा मेहता है, जो सुबह व शाम के समय निर्धारित समय में युवती व महिलाओं को तैराकी का प्रशिक्षण दे रही है।
विज्ञापन

कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में चल रहे ऑलवेदर स्वीमिंग पूल में बाहरी लोगों के लिए 31 मार्च 2025 को ही टेंडर खत्म हो गया था, ऐसे में लंबे समय से पूल में बाहरी लोगों की एंट्री नहीं थी। गत माह ही उपायुक्त अंबाला की तरफ से टेंडर से पहले खेल विभाग की ओर से इस पूल को चलाने की अनुमति दी गई थी, तब से इस स्वीमिंग पूल में एक ही पुरुष कोच राम स्वरूप थे। अब दो कोच हो गए हैं।

हिचकिचाहट होगी दूर, बढ़ेगी संख्या
इस ऑल वेदर स्वीमिंग पूल में मासिक पास बनाकर आम नागरिकों को भी प्रशिक्षण दिया जाता है। अब तक महिला कोच न होने के कारण तैराकी सीखने आने वाली महिलाओं और युवतियों की संख्या काफी कम रहती थी। कई महिलाएं केवल पुरुष कोच की मौजूदगी के कारण प्रवेश लेने से कतराती थीं। अब महिला कोच की नियुक्ति से इस संख्या में भारी इजाफे की उम्मीद जताई जा रही है। ऑल वेदर स्वीमिंग पूल में सर्दी में भी अभ्यास जारी रहेगा। यह एक ऑलवेदर पूल है, इसलिए यहां सर्दियों में भी पानी के तापमान को नियंत्रित कर तैराकी सिखाई जाती है। खेल अधिकारियों का कहना है कि महिला कोच के आने से न केवल अनुशासन बढ़ेगा, बल्कि महिला खिलाड़ियों को अपनी तकनीक सुधारने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन



महिला कोच की तैनाती का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को बेहतर व सुरक्षित वातावरण देना है। हमें उम्मीद है कि अब बड़ी संख्या में युवतियां तैराकी को एक खेल व फिटनेस गतिविधि के रूप में अपनाएंगी।
विज्ञापन

- राम स्वरूप, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें