फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पीलिया की आहट पर सतर्क हुए विभाग, टीमें की तैनात

Mon, 24 Nov 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
बराड़ा के रिहायशी क्षेत्रों का दौरा करती प्रशासन की संयुक्त टीम। संवाद - फोटो : महराजगंज क्षेत्र के कुसुढ़ी सागरपुर में शोपीस बना कूड़ा निस्तारण केंद्र।
विज्ञापन
बराड़ा। हेपेटाईटिस ए (पीलिया) के मामले आने के बाद से लगातार स्वास्थ्य, जनस्वास्थ्य विभाग और नगरपालिका राहत कार्यों में जुटे हैं। जहां स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह बीमारी गंदा पानी पीने और गंदगीयुक्त चीजें खाने से होती है, वहीं जनस्वास्थ्य विभाग का भी दावा है कि कई दिन से टीम कार्यरत है लेकिन कहीं भी लीकेज नहीं मिली है। रविवार को भी जनस्वास्थ्य विभाग की टीम विभिन्न क्षेत्रों में काम करती नजर आई।
विज्ञापन

विभाग के जेई दीपक राणा ने बताया कि कहीं भी पानी की लीकेज नहीं मिली, वहीं विभाग की तरफ से सभी अवैध कनेक्शन बंद कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि बहुत से उपभोक्ताओं ने अपने कनेक्शन नाली-नालों के बीच कर रखे हैं, जिनसे गंदे पानी के रिसाव का खतरा बना हुआ था। ऐसे कनेक्शन नाली से ऊपर उपभोक्ता द्वारा स्वयं करवाने होते हैं, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विभाग अपनी टीम लगाकर इन कनेक्शनों को ऊपर कर रहा है। इस दौरान सामने आया है कि नालियां गंदगी से अटी हुई हैं और यही कारण है कि पानी के पाइप से गंदे पानी के रिसाव का खतरा बना है। गंदगी जमा रहने के कारण पाइप भी गल जाते हैं और पाइप में गंदगी जाने का खतरा बना रहता है। दीपक ने बताया कि पूरे क्षेत्र में 95 कनेक्शन नालियों से ऊपर किए जा चुके हैं और आगे भी यह अभियान चलता रहेगा।

दो दिनों में आए पीलिया के 19 नए मरीज
एएसएमओ डॉ. बीरबल सिंह ने बताया कि पिछले दो दिन में पीलिया के 19 नए मरीज पाए गए हैं। उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और हालात सुधरने में करीब एक सप्ताह लग सकता है। वह खुद अपनी टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग और नगरपालिका के साथ पूरे क्षेत्र का दौरा कर स्थिति की जांच कर रहे हैं। लोगों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली जा रही है। फिर भी लोगों से अपील है कि वह साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। पानी उबालकर पीएं। सभी क्षेत्रों में अब पानी की शुद्धता और क्लोरिन की मात्रा बढ़ी है।
विज्ञापन



एसडीएम की तरफ से सफाई के सख्त निर्देश
इस मामले में नगरपालिका, स्वास्थ्य विभाग और जनस्वास्थ्य विभाग की टीम बनाई गई, इसमें प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार आलमगीर को प्रशासक बनाया गया है। इस मामले में आलमगीर का कहना है कि शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम और नपा चेयरमैन रजत मलिक के साथ पानी के सैंपल लेकर करनाल भेजे हैं। तीन दिन में रिपोर्ट आएगी। इस दौरान यह देखने में आया है कि नालियों में गंदगी जमा है, सीवरेज जाम होने के कारण भी पेयजल पाइप लाइन का खतरा बन जाता है। एसडीएम की तरफ से सफाई कर्मचारियों को सफाई के सख्त निर्देश दिए हैं, वहीं जागृति सेवा ट्रस्ट के संस्थापक एवं भाजपा नेता डॉ. कुलदीप शर्मा का कहना है कि यह बीमारी गंदगी के कारण ही फैलती है। इसके लिए कहीं न कहीं नगरपालिका प्रशासन की भूमिका भी नजर आती है।

मैने अभी कार्यभार संभाला है, फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं है। फिर भी बराड़ा की सफाई व्यवस्था को पूरी तरह दुरूस्त करवाया जाएगा।
-मोहित सैनी, सचिव नगर पालिका, बराड़ा।

बराड़ा के रिहायशी क्षेत्रों का दौरा करती प्रशासन की संयुक्त टीम। संवाद- फोटो : महराजगंज क्षेत्र के कुसुढ़ी सागरपुर में शोपीस बना कूड़ा निस्तारण केंद्र।

बराड़ा के रिहायशी क्षेत्रों का दौरा करती प्रशासन की संयुक्त टीम। संवाद- फोटो : महराजगंज क्षेत्र के कुसुढ़ी सागरपुर में शोपीस बना कूड़ा निस्तारण केंद्र।

बराड़ा के रिहायशी क्षेत्रों का दौरा करती प्रशासन की संयुक्त टीम। संवाद- फोटो : महराजगंज क्षेत्र के कुसुढ़ी सागरपुर में शोपीस बना कूड़ा निस्तारण केंद्र।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें