फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन-केमिस्ट्री सिद्धांतों को अपनाना ही सस्टेनेबिलिटी का रोडमैप है : डॉ. रोहित दत्त

Mon, 24 Nov 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी के जीएमएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त व अन्य गणमान्य कार्यक्रम के दौरान। प्र
विज्ञापन
अंबाला। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्युटीकल साइंसेज ने दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ब्रिजिंग द गैप बिटवीन इंडस्ट्री एंड अकाडेमिया, सस्टेनेबल फ्यूचर ऑफ फार्मास्युटीकल साइंसेज का शुभारंभ किया। एएनआरएफ और उत्तराखंड सरकार द्वारा समर्थित इस कार्यक्रम में देश भर के वरिष्ठ शिक्षक, उद्योग प्रतिनिधि और पूर्व छात्र उपस्थित थे। समारोह में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित जीएमएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त, उपाध्यक्ष एपीटीआई और इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटीकल साइंसेज की पहली बैच के पूर्व छात्र, ने कहा, मैं इस सम्मानित सभा में पहुंचकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इस कैंपस में पहुंचते ही मैं केवल स्नातक नहीं, बल्कि उन मेंटर्स को भी पाया, जिन्होंने मेरे कॅरिअर को आकार दिया। उन्होंने कहा, एक प्राउड एलुमनी के रूप में यह क्षण साझा करना और अगली पीढ़ी के फार्मास्युटीकल नेताओं को पोषित करना हमारी जिम्मेदारी है। डॉ. दत्त ने फार्मास्युटीकल क्षेत्र में स्थिरता की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा, सस्टेनेबिलिटी केवल एक बजवाते नहीं, यह अनिवार्य जरूरत है। ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करना, कचरे को न्यूनतम करना और ग्रीन-केमिस्ट्री सिद्धांतों को अपनाना प्रगति की रोडमैप है। लाइफ-साइकल एसेसमेंट हमें कच्चे माल के निष्कर्षण से लेकर निपटान तक के हर चरण के पर्यावरणीय प्रभाव को आंकने में मदद करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें