फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंग जांच रोकने के लिए मिलकर काम करें विभाग : डीसी

Fri, 29 May 2015 12:41 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि लिंग जांच करने वाले चिकित्सक, अल्ट्रासाउंड केंद्र व अन्य संलिप्त व्यक्ति के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किया जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश भी दिये कि वे मुकदमा दर्ज करवाने के साथ-साथ कोर्ट में उसकी सही पैरवी के लिए पुलिस और कानून विभाग के अधिकारियों से भी बेहतर तालमेल रखें।
विज्ञापन


बराड़ वीरवार को लघु सचिवालय में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि कन्या भ्रू्ण हत्या में शामिल कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए और इसके लिए आवश्यकतानुसार विभाग के उच्च अधिकारियों का परामर्श भी लिया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी निरंतर अल्ट्रासाऊंड केंद्रों पर छापामारी करें और हर माह निरीक्षण रिपोर्ट भी तैयार करें। इन आदेशों की अवहेलना करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


अतिरिक्त प्रधान सचिव ने ली योजनाएं लागू होने की जानकारी ली
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से डीसी, उपायुक्त, सिविल सर्जन, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, सूचना एवं जन संपर्क विभाग के अधिकारियों से बातचीत की।

राकेश गुप्ता ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से संबंधित सभी जिलों की गतिविधियों, जिलों में महिला-पुरुष लिंगानुपात के आंकड़ों, गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, बच्चों के टीकाकरण, लड़कियों की शिक्षा, स्कूल छोड़ने वाली लड़कियों को दोबारा स्कूल में दाखिल कराने, स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में शौचालय सुविधाओं की उपलब्धता, जिला में खुले में शौच जाने से रोकने के लिए किए गए प्रयास, कन्या भ्रू्ण हत्या रोकने के लिए पीएनडीटी अधिनियम के क्रियान्वयन, इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत टीकाकरण अभियान की सफलता सहित लगभग 55 बिंदुओं पर अधिकारियों से चर्चा की।

उन्होंने जिले में सीएम विंडो पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के समाधान और मुख्यमंत्री द्वारा जिला के विकास से संबंधित की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन पर भी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें