सिटी में म्यूनिसिपल कारपोरेशन अंबाला (एमसीए) की हद में ही अवैध कालोनियों काटी जा रही है। मगर इस पर एमसीए अफसर पूरी तरह से बेखबर है।
मगर जिला नगर योजनाकार को इसकी शिकायत मिलने पर वीरवार दोपहर को डीटीपी विभाग पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई और दोनों अवैध कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई की।
डीटीपी रेणुका देसाई ने बताया कि बताया कि विभाग को शिकायत मिली थी कि सिंघावाला इलाके में दो अवैध कालोनियां काटी जा रही है और यहा सड़के बनाने का काम भी जोरों पर चल रहा है।
उनके अनुसार मौके पर जब पुलिस बल को ले जाकर देखा गया तो यहां एक कालोनी छह एकड़ में व दूसरी कालोनी चार एकड़ में काटी जा रही थी। दोनों ही कालोनी को काटने के लिए विभाग व सरकार से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इसी के चलते जेसीबी मशीनों से दोनों अवैध कालोनियों में तैयार की जा रही सड़कों को खोद दिया गया और काम भी रूकवा दिया गया।
डीटीपी के अनुसार सरकार की बिना अनुमति के अवैध कालोनियों नहीं काटने दी जाएंगीं। इस कार्रवाई के दौरान फिल्ड इंस्पेक्टर पुनीत पंडित व ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में नायब तहसील उपस्थित रहे।
अवैध ढांचा भी ढहाया
वहीं नेशनल हाइवे नंबर 65 पर गांव रूपोमाजरा के पास भी डीटीपी विभाग ने प्रतिबंधित हरित बेल्ट में बने तीन ढांचों को भी जेसीबी मशीनों से ढहा दिया।
तीनों ढांचे अवैध थे और बिना अनुमति के खड़े किए गए थे। ढांचा बनाने वालों को नोटिस भी जारी किया गया था। मगर फिर भी ढांचे नहीं हटाए गए थे तो जेसीबी मशीनों की मदद से ढांचों को ढहा दिया गया।