फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव से पहले एमआईएस पोर्टल की जांच में जुटा विभाग

Sun, 28 Dec 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नववर्ष पर शिक्षकों को लंबित मांग पूरी हो जाएगी और शिक्षा विभाग ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव भी शुरु कर देगा। इस प्रक्रिया से पहले शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि एमआईएस पोर्टल पर शिक्षक से संबंधित जो भी जानकारी है, उसे पूरी तरह से अपडेट कर दें ताकि ट्रांसफर ड्राइव के दौरान कोई भी शिक्षक इसमें शामिल होने से छूट न जाए।
विज्ञापन


स्कूल मुखिया की होगी जिम्मेदारी
शिक्षा विभाग ने एमआईएस पोर्टल की जांच का जिम्मा स्कूल मुखिया को सौंपा है। स्कूल मुखिया पोर्टल पर पर्सनल फाइल सहित सर्विस बुक की जांच करेगा और अगर कोई खामी है तो उसे संबंधित शिक्षक से मंत्रणा करके दूर करेगा, इसके अलावा शिक्षक के खिलाफ अगर कोई अन्य विभागीय जांच लंबित है तो इसका जिक्र भी पोर्टल में दर्ज करना होगा, अगर नहीं है तो भी इसकी जानकारी देना अनिवार्य होगा।

कार्यालय में भेजनी होगी जानकारी
एमआईएस पोर्टल पर शिक्षक से संबंधित पूरी जानकारी अपडेट करने के बाद स्कूल मुखिया को इसकी एक प्रति ऑनलाइन और कॉपी के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा करवानी होगी और यहां भी पोर्टल की पुन: जांच की जाएगी ताकि कोई शिक्षक छूट न जाए, अगर स्कूल मुखिया इस कार्य में लापरवाही करता है तो उसे नोटिस जारी करके जवाब मांगा जाएगा और उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव से जुड़ी प्रक्रिया पूरी तरह से साफ हो, इसके लिए पुरजोर प्रयास किए जा रहे हैं। सभी शिक्षकों का एमआईएस पोर्टल पर पूरा डाटा अपडेट रखने के निर्देश दिए गए हैं, अगर इसके बाद भी किसी शिक्षक के पोर्टल पर कोई खामी रह जाती है तो स्कूल मुखिया इसके लिए जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

- सुधीर कालड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें