फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डीईओ के निर्देश स्कूल की कमियां सुधारें, प्री-बोर्ड 12 से

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले के राजकीय विद्यालयों में 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए शिक्षा विभाग ने धरातल पर कार्य पूरा कर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने उन स्कूलों को भी चिह्नित कर लिया है। इन स्कूलों का पिछले सत्र में 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम खराब रहा था।
विज्ञापन

विभाग ने इन स्कूलों की कमियों को जाना और उन कमियों को दूर करने के लिए डीईओ सुरेश कुमार ने सभी स्कूल प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं। विभाग ने खंड स्तर पर विषयानुसार भी आंकलन कर लिया है कि किस विषय में पिछले सत्र में जिला कमजोर रहा था और कौन से विषय का परिणाम अच्छा रहा था। अब इन विषयों पर भी विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही बीते दिनों हुए सैट परिणाम का भी खंड स्तर पर आंकलन किया गया है। डीईओ ने सभी स्कूल प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि गंभीरता से परिणाम सुधारने के लिए कार्य करें। बता दें कि बीते दिनों शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश भर के जिला शिक्षा अधिकारियों से 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम सुधारने के लिए रणनीति मांगी थी और इसके बाद उस रणनीति को धरातल पर लागू करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग सभी राजकीय स्कूलों में 10वीं व 12वीं कक्षा के प्री-बोर्ड परीक्षा करवाएगा। विभाग ने सभी स्कूल प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए है कि जितना सिलेबस खत्म हो चुका है। उस हिसाब से ही वह प्री-बोर्ड लेंगे। 10वीं कक्षा के प्री-बोर्ड 12 से 19 दिसंबर तक और 12वीं के 12 से 26 दिसंबर तक चलेंगे।
खंड स्तर पर विषयानुसार पास प्रतिशत
जिले में 10 वीं कक्षा में खंड स्तर पर विषयानुसार विद्यार्थी कई जगह कमजोर रहे। जिले में अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान व सामाजिक विषय का निरीक्षण किया गया। इन विषयों में अंबाला खंड वन में कुल 78 प्रतिशत, खंड टू में 76 प्रतिशत, बराड़ा में 78 प्रतिशत, नारायणगढ़ में 85 प्रतिशत, साहा में 83 प्रतिशत, शहजादपुर में 84 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा था। इसी तरह जिले में अंग्रेजी विषय का 80 प्रतिशत, हिंदी का 83 प्रतिशत, गणित का 78 प्रतिशत, विज्ञान का 77 प्रतिशत, सामाजिक का 80 प्रतिशत व कुल 80 प्रतिशत परिणाम रहा था। इसके साथ ही 12वीं परीक्षा परिणाम को लेकर भी शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिछले सत्र में 10वीं कक्षा में कमजोर परीक्षा परिणाम वाले स्कूल
स्कूल 33 प्रतिशत से नीचे रहे बच्चे
राजकीय उच्च विद्यालय टुंडला 96
राजकीय स्कूल पसियाला 75
राजकीय स्कूल अकबरपुर 63
राजकीय स्कूल कंजाला 60
राजकीय स्कूल बड़ी बस्सी 60
राजकीय स्कूल गरनाला 57
राजकीय स्कूल थंबड़ 53
राजकीय स्कूल अलीपुर 53
राजकीय स्कूल छप्परा 54
राजकीय उच्च विद्यालय कंबासी 52
राजकीय स्कूल बलाना 50
राजकीय उच्च विद्यालय छबियाना 50
राजकीय स्कूल जटवाड़ 50
राजकीय स्कूल लाहा 49
राजकीय गर्ल्स उच्च विद्यालय साहा 49
राजकीय स्कूल बब्याल 49
वर्जन
परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए विषय और स्कूल अनुसार आंकलन कर लिया गया है। परिणाम सुधार के लिए तैयारी भी शुरू हो गई है। इसी के तहत 12 दिसंबर से प्री-बोर्ड भी शुरू होंगे। इसके बाद जनवरी में प्री-बोर्ड लिए जाएंगे।
पूजा भारद्वाज, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, अंबाला।
वर्जन
10वीं व 12वीं कक्षा परीक्षा परिणाम को सुधारने के लिए धरातल पर विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। स्कूल प्रधानाचार्यों को भी कमियां पहचानकर उनमें सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि परीक्षा परिणाम बढ़ सके। इस बार 10 प्रतिशत का टारगेट परिणाम बढ़ाने के लिए रखा गया है।
विज्ञापन

सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें