फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बोर्ड परीक्षा से पहले स्कूलों में पहुंचे डीईओ, परखी विद्यार्थियों की तैयारी

विज्ञापन
अंबाला छावनी के रामबाग रोड में कंडम कमरों के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को देखते डीईओ। विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल करने और जिले को प्रदेश के ग्रीन जोन में शीर्ष स्थान पर पहुंचाने के लिए शिक्षा विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने शुक्रवार को अंबाला छावनी के तीन सरकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इनमें राजकीय उच्च विद्यालय सब्जी मंडी, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग रोड और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बकरा मार्केट शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान डीईओ ने 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की परीक्षा तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया की ओर से शुरू किए गए सफलता मिशन की प्रगति की समीक्षा की। सब्जी मंडी स्कूल की दसवीं कक्षा के सभी 20 विद्यार्थियों से उन्होंने व्यक्तिगत बातचीत की। इस दौरान बच्चों से उनके पसंदीदा और कठिन विषयों के बारे में जानकारी ली और संबंधित शिक्षकों को कमजोर विषयों में सुधार के लिए समय रहते कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीईओ ने विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अर्धवार्षिक परीक्षा में एक-दो विषयों में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए जा सकते हैं तो वार्षिक परीक्षा में भी पांचों विषयों में यह लक्ष्य प्राप्त करना संभव है।
विज्ञापन

-
जर्जर कमरों का लिया जायजा
पीएमश्री स्कूल रामबाग रोड में सफलता मिशन को लेकर लगाए गए जागरूकता पोस्टरों की उन्होंने सराहना की। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सात जर्जर कमरों के ध्वस्तीकरण कार्य का निरीक्षण किया। ये कमरे जुलाई में हुए सुरक्षा ऑडिट के दौरान असुरक्षित घोषित किए गए थे। प्रधानाचार्या ने बताया कि एक सप्ताह में ध्वस्तीकरण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें