फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: संत कबीर के जीवन पर डाला प्रकाश

विज्ञापन
गांव बहबलपुर स्थित श्री गुरू ग्रंथ साहिब विद्या केंद्र सेवा समिति में कीर्तन होता हुआ। संस्था
विज्ञापन
जलबेड़ा। बहबलपुर स्थित श्री गुरु ग्रंथ साहिब विद्या केंद्र सेवा समिति में संत कबीर दास का प्रकाश पर्व मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने राम-नाम सुमिरन और कीर्तन से की। मुख्य कथावाचक हरप्रीत सिंह निसाना वाली (बूढ़ा दल जत्थेदार) ने संत कबीर के जीवन और समाज सुधार में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। समारोह में विद्यालय के विकास कार्यों के लिए चेयरमैन बाबा ठाकुर सिंह के विशेष सहयोग की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की गई। इस अवसर पर मुख्य सेवादार बीबी भूपिन्दर कौर, बलजीत सिंह छड़बड़, सुखविंदर सिंह, सचिव महान सिंह पटियाला, बुध सिंह, स्वरूप सिंह, सरपंच बीबी अमरजीत कौर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व सेवादार उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें