फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भौतिक आभूषणों की मांग सबसे अधिक, डिजिटल विकल्प पीछे

विज्ञापन
अंबाला छावनी में सुनार की दुकान पर आभूषण की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
सराफ बोले- धनतेरस के लिए आभूषणों की हो रही अग्रिम बुकिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। धनतेरस के पावन पर्व पर सोने-चांदी की खरीदारी को अत्यंत शुभ माना जाता है। इस बार भी सराफा बाजार में भौतिक आभूषणों की मांग सबसे अधिक देखी जा रही है। परंपरा, शगुन और आभूषण पहनने की चाहत के कारण ग्राहक डिजिटल विकल्पों को पीछे छोड़ रहे हैं।
सराफा कारोबारी राकेश ने बताया कि जिन ग्राहकों को आभूषण पहनने हैं या 5 से 10 ग्राम की चेन जैसे गहने लेने हैं, उनके लिए भौतिक आभूषण खरीदना ही सबसे बेहतर है। उन्होंने कहा कि धनतेरस पर खरीदारी का अपना एक अलग महत्व होता है। जिनके पास अतिरिक्त पूंजी होती है, वे डिजिटल विकल्प या सिक्के चुनते हैं। इस धनतेरस के लिए आभूषणों की अग्रिम बुकिंग काफी तेज है। ग्राहक शुभ मुहूर्त पर अपने पसंदीदा गहने घर ले जाने के लिए उत्साहित हैं। ज्वैलर श्रीकांत ने बताया कि भारतीय परिवारों में आभूषणों के प्रति गहरा आकर्षण और भावनात्मक जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि डिजिटल विकल्पों में कागजी कार्रवाई की औपचारिकताएं होती हैं। वहीं, आभूषण एक मूर्त और तुरंत इस्तेमाल योग्य उपहार हैं।
विज्ञापन

परंपरा और शगुन का महत्व
धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी को शुभ माना जाता है। बाजार में निवेश के लिए कई डिजिटल और वित्तीय विकल्प मौजूद हैं। इसके बावजूद, परंपरा और शगुन के कारण भौतिक आभूषणों की मांग अधिक है। ग्राहकों के लिए उत्सव के माहौल में आभूषण खरीदना ही व्यावहारिक विकल्प है।
विज्ञापन

उपहार और भावनात्मक जुड़ाव
भारतीय परिवारों में आभूषणों के प्रति गहरा भावनात्मक जुड़ाव है। डिजिटल सोने के विपरीत, आभूषण एक मूर्त उपहार होते हैं। इन्हें तुरंत इस्तेमाल किया जा सकता है और भेंट किया जा सकता है। बेटी का जन्मदिन हो, शादी-विवाह हो या कोई अन्य मांगलिक अवसर, आभूषण यादगार तोहफे बनते हैं। यही वजह है कि इस धनतेरस पर आभूषणों की खरीदारी ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें