अंबाला छावनी के जीटी रोड स्थित शहीदी स्मारक फूलों से सजाया गया। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। शहीद स्मारक के निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी ने बताया कि शुरुआत में कुछ समय तक शहीद स्मारक को निशुल्क चलाया जाएगा। आम लोगों केे लिए इसे 10 नवंबर से यानि दीपावली के बाद खोला जाएगा। मगर इसको देखने के लिए लोगों को शहीद स्मारक की वेबसाइट पर जाकर स्लॉट बुक कराना होगा। जिन लोगों की बुकिंग होगी उन्हें ही स्मारक देखने का मौका मिलेगा। ऐसे रोज लोग देखने आएंगे। उन्होंने बताया कि इसमें आने के लिए बुकिंग की वेबसाइट व अन्य जानकारियां कुछ दिनों में ही आधिकारिक रूप से दे दी जाएंगी।