फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भाई दूज पर फोटो फ्रेम की बढ़ी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। दिवाली के बाद रविवार को भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए बाजारों में शनिवार को ग्राहकों की भीड़ दिखाई इस दौरान गिफ्ट की दुकानों पर महिलाएं अपने भाइयों के लिए उपहार लेती नजर आईं।
विज्ञापन

रविवार को बहनें अपने भाई की लंबी आयु और सलामती की कामना करेंगी। भाई भी अपनी बहनों को दूज देंगे। इस बार भाई- बहन का फोटो फ्रेम, कप, भगवान की मूर्तियां और अन्य इलेक्ट्राॅनिक गिफ्ट अधिक मांग में है। भाई बहन के फोटो फ्रेम 400 रुपए से शुरू होकर 1500 रुपए तक बिक रहे हैं। वहीं फोटो वाले कप भी 200 रुपए से लेकर 500 रुपये तक मिल रहे है।
इसके साथ ही इलेक्ट्राॅनिक गिफ्ट भी 1000 रुपये से शुरू होकर 2500 तक बिक रहे हैं। दिवाली के दिनों में मिठाई की बिक्री अधिक होने के बाद अब बिस्कुट और जूस की खरीदारी अधिक हो रही है। लोग अपनी बहनों के लिए मिठाई की जगह बिस्कुट और जूस लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन

गोले के दाम भी बढ़े
भाई दूज के दिन बहने अपने भाई को आशीर्वाद स्वरूप नारियल के गोले देती हैं। इन दिनों बाजार में गोले के दाम भी बढ़ गए हैं। कुछ दिन पहले जो नारियल का गोले 250 रुपये प्रति किलो बिक रहे थे। वह अब 300 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। इसके साथ ही कई दुकानदार नारियल के गोले प्रति गोले के अनुसार बेच रहे हैं। उसका मूल्य भी 45 रुपये से लेकर 55 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें