फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की जल्द गिरदावरी करने की मांग

विज्ञापन
नवनियुक्त बराड़ा डीएसपी आशीष चौधरी - फोटो : Ambala
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के नेताओं ने क्षेत्र में हुई भारी बरसात से खेतों में हुए जलभराव के चलते खराब हुई फसलों की शीघ्र गिरदावरी कराने की मांग की है। मंगलवार को यूनियन के सदस्यों ने प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल के नाम एक ज्ञापन एसडीएम नारायणगढ़ को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि पिछले दिनों क्षेत्र में हुई बरसात के चलते खेतों में भारी मात्रा में जलभराव हो गया है।
विज्ञापन

इस कारण जगह गेहूं, सरसों, आलू, गोभी व अन्य सब्जियों की फसल के खराब होने की संभावना है। उन्होंने मांग की है कि अति शीघ्र गिरदावरी कराकर बरसात से हुए नुकसान का मुआवजा किसानों को दिलाया जाए। इस अवसर पर भाकियू के जसविन्द्र सिंह, मनीष कुमार, कंवर पाल, राजेश कुमार, राजीव राणा, हरनेक सिंह, विक्की राणा, राजीव शर्मा, प्रदीप शर्मा, गुरनाम सिंह, फकीर चंद सहित अनेकों किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें