फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बाजार में कंबलों की बढ़ने लगी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। ठंड शुरू होते ही अंबाला के बाजारों में गर्म कपड़ों और कंबलों की खरीदारी करने के लिए ग्राहक अंबाला सिटी के बाजार में पहुंच रहा है। अंबाला में पानीपत और लुधियाना से कंबल और गर्म चादर आती हैं। इन दिनों ग्राहक पानीपत के कंबलों की खरीदारी अधिक कर रहे हैं।
विज्ञापन

पानीपत से आने वाले कंबल ग्राहकों को सस्ते दामों पर मिल जाते हैं जबकि लुधियाना से आने वाले कंबल इस बार महंगे दामों पर बिक रहे हैं। वहीं अंबाला से दूसरे राज्यों में कंबल और गर्म चादर की सप्लाई होती है।
बाजार में सिंगल बेड का कंबल 250 रुपये से शुरू होकर 1500 रुपये तक बिक रहा है वहीं डबल बेड का कंबल 500 रुपये से लेकर पांच हजार तक बिक रहा है। इसी प्रकार गर्म चादर भी सिंगल बेड की 100 रुपये से शुरू होकर 2500 रुपये तक मिल रही है। रजाई भी 1200 रुपये से पांच हजार रुपये तक बिक रही है।
विज्ञापन

पंजाब सहित तीन राज्यों में होती सप्लाई: कंबल विक्रेता अमित ने बताया कि अंबाला से कंबल, चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल में सप्लाई होते हैं। इन दिनों होलसेल के ऑर्डर ही भेजे जा रहे हैं। इन दिनाें पंजाब सीमा को जाने वाले रास्ते प्रभावित हो रहा है। इससे देरी से सप्लाई पहुंच पा रही है। अमित ने बताया कि इन दिनों ठंड कम है, इसलिए भी बाजार में ग्राहक कम ही देखने को मिल रहे हैं।
गर्म चादरों के बढ़े दाम: ठंड बढ़ने कारण बाजार में गर्म चादरों के मूल्यों में वृद्धि देखने को मिल रही है। बीते वर्ष जो चादर 250 रुपये में बिक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें