फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बाइक भिड़ने पर डिलीवरी ब्वॉय पर किया हमला, सिर फोड़ा

Sat, 31 Jan 2026 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कपड़ा मार्केट में दो लोगों ने डिलीवरी ब्वॉय पर हमला कर दिया। दो बाइक के बीच में हुई टक्कर के बाद बहस इतनी बढ़ गई की मामला झगड़े में तब्दील हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ युवक को शहर के जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। अस्पताल में युवक के सिर पर पट्टी की गई और युवक अस्पताल में उपचाराधीन था।
विज्ञापन

अस्पताल में युवक को लेकर आई डायल 112 टीम से पुलिस कर्मचारी ने बताया कि उनके पास कॉल आई थी और वह मौके पर पहुंचे। दो बाइक की आमने-सामने टक्कर होने के बाद झगड़ा हो गया और युवक पर हमला करते हुए उसका सिर फोड़ दिया। घायल अमित के भाई ने बताया कि कपड़ा मार्केट में बाइक की टक्कर के बाद विवाद बढ़ गया और दो लोगों ने अमित पर हमला कर दिया। अमित डिलीवरी का काम करता है। वहीं, पुलिस चौकी नंबर तीन प्रभारी ने बताया कि घायल युवक के बयान लेने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें