फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन बुनियाद लेवल टू परीक्षा : जिले में 1211 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Sat, 31 Jan 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर के पुलिस लाइन राजकीय स्कूल में रोल नंबर चेक करते हुए परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले के पांच केंद्रों पर मिशन बुनियाद लेवल टू परीक्षा करवाई गई। दोपहर 12.30 बजे तक केंद्रों पर प्रवेश हुआ। परीक्षा दोपहर 1.30 बजे से 2.45 बजे तक करवाई गई। परीक्षा में जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने निरीक्षण किया। जिलेभर में कुल 1299 परीक्षार्थियों में से 1211 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 88 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, परीक्षा से पूर्व केंद्रों पर रोल नंबर चेक करने को लेकर भीड़ लगी रही। परीक्षा शुरू करने से पहले केंद्रों पर प्रश्न-पत्र के लिफाफों को चेक करने के बाद खोला गया। इसके लिए मिशन बुनियाद और केंद्रों में स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी। परीक्षा केंद्र पर जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा भारद्वाज भी मौजूद रही।
विज्ञापन

वर्तमान में आठवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा कुल 50 अंक की थी। जिसमें दस प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक प्रश्न पांच अंक का रहा। इस परीक्षा के माध्यम से लेवल तीन के लिए 250 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। परीक्षा में चयनित विद्यार्थी आगे मिशन बुनियाद की लेवल तीन परीक्षा में भाग लेंगे, जिसमें पूरे प्रदेश से करीब 8 हजार विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। कक्षा 9वीं में प्रदेशभर से करीब 4 हजार विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद कार्यक्रम के अंतर्गत अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा। वहीं, वर्तमान में प्रदेश में मिशन बुनियाद के कुल 103 केंद्र संचालित हैं, जहां कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। यह कार्यक्रम वर्ष 2022 से संचालित किया जा रहा है।


जिले में परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्र कुल विद्यार्थी पहुंचे विद्यार्थी अनुपस्थित
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पुलिस लाइन 253 245 8
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बराड़ा 311 285 26
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल नारायणगढ़ 207 194 13
पीएम श्री राजकीय स्कूल रामबाग रोड 340 313 27
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल शहजादपुर 188 174 14

शहर के पुलिस लाइन राजकीय स्कूल में रोल नंबर चेक करते हुए परीक्षार्थी। संवाद

शहर के पुलिस लाइन राजकीय स्कूल में रोल नंबर चेक करते हुए परीक्षार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें