फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: किसानों का भुगतान में देरी, उठान भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सरकार के 72 घंटे में किसानों को भुगतान के दावे फेल हो गए। भुगतान नहीं मिलने से किसानों की बैसाखी सूखी रह गई। मंडियों में ऐसे हालात है कि अनाज की आवक से मंडियां फुल हो गई है, लेकिन उठान नहीं हो पाया। दूसरी तरफ अधिकारी जल्द उठान होने के साथ-साथ भुगतान का दावा कर रहे हैं, लेकिन शुक्रवार तक किसानों को पेमेंट नहीं मिल पाई। जिले में 10 लाख 60 हजार 185 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है और उठान नाममात्र हुआ है।
विज्ञापन




दो दिन से खरीद बंद, उठान भी नहीं

सिटी अनाज मंडी की बात करें तो शेड से लेकर सड़क तक मंडी फुल है। मंडी में बारदाना तो पहुंच रहा है, लेकिन लेबर की कमी भी है। उठान न होने से गेहूं मंडी की सड़क तक पहुंच गया है। मार्केट कमेटी के पूर्व वाइस चेयरमैन और आढ़ती भारत भूषण अग्रवाल ने बताया कि मंडी में अधिकारियों ने खरीद से लेकर उठान तक कोई व्यवस्था नहीं की है। किसान पीने के पानी, चाय व खाने-पीने तक के लिए तरस रहे हैं। कई जगहों पर लाइट बंद है।

ये कहना है अधिकारियों का

डीएफएससी जितेश गोयल ने बताया कि मंडी में ट्रक लोड हो चुके हैं। शुक्रवार शाम को सिटी के धूलकोट से रेल मूवमेंट होनी थी, मगर यह किन्हीं कारणों से देर हो गई। इस वजह से शुक्रवार को उठान शुरू नहीं हो पाया। जहां गोदामों में गेहूं जाना था, वहां लेबर अरेंजमेंट नहीं हो पाया। इसी वजह से ट्रक मंडी में खड़े रहे। शनिवार को लेबर अरेजमेंट होने और रेल मूवमेंट होने पर उठान में तेजी आएगी।
विज्ञापन

पूरी तरह से उठान नहीं : दलेल सिंह
मार्केट कमेटी अंबाला शहर सचिव दलेल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कुछ ट्रक गोदामों में गए हैं, लेकिन पूरी तरह से उठान शुरु नहीं हो पाया है। उठान के बाद ही किसानों को पेमेंट मिल पाएगी।

1800 टन गेहूं खरीदा : मलिक

हैफेड डीएम वीपी मलिक ने बताया कि हैफेड एजेंसी ने 1800 टन गेहूं की खरीद की है। इसमें से 700 टन का उठान शुक्रवार तक हो चुका है। शनिवार को उठान में तेजी लाने के लिए प्वाइंट बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें