फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना अंबाला सदर पुलिस ने आरोपी सुभाष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में कुरुक्ष्केत्र के गांव नलवी निवासी सतपाल सिंह ने बताया कि वीरवार की शाम वह कार में सवार होकर अपने साथी गुरमीत सिंह के साथ जा रहा था। जैसे ही वह मरदों साहिब गुरुद्वारा से थोड़ा आगे पहुंचे एक बाइक सवार चालक अपनी बाइक को चलाता हुआ अंबाला से नलवी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान खेतों से एक ट्रैक्टर चालक लापरवाही व तेजगति से चलाता हुआ लाया और गेहूं से लोड ट्रैक्टर ट्राली को सड़क पर चढा दिया । ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू होकर बाइक से टकरा गया। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गया और बेहोश हो गया। यह देख ट्रैक्टर ट्राली चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डाक्टर ने उसका उपचार शुरू किया। गंभीर रूप से घायल युवक की बिगड़ती हालत को देखते हुए डाक्टर ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें