फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दो अल्ट्रासाउंड केंद्रों के रिकॉर्ड में मिली कमियां

Sat, 30 May 2026 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जिले में अवैध लिंग जांच और स्वास्थ्य मानकों की अनदेखी को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। विभाग की ओर से गठित चार सदस्यीय चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर औचक छापेमारी शुरू कर दी है। इस अभियान के तहत शुरुआती जांच में ही दो अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर रिकॉर्ड से जुड़ी अनियमितताएं पाई गई हैं, जहां मरीजों और जांच से जुड़ा रिकॉर्ड सही तरीके से प्रबंधित नहीं किया जा रहा था। प्रशासन अब इन केंद्रों को सख्त चेतावनी नोटिस जारी करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर गठित डॉक्टरों की विशेष टीम एक-एक अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण करने जा रही है। वहां पीसीएंडपीएनडीटी एक्ट के तहत रखे जाने वाले अनिवार्य दस्तावेजों को देख रही है। जिन दो केंद्रों को नोटिस दिया जाना है उनका रिकॉर्ड सही से प्रबंधित नहीं था। हालांकि, यह बड़ी कमी नहीं है। नोटिस के माध्यम से विभाग उन्हें रिकॉर्ड ठीक करने को कहेगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो रिकॉर्ड प्रबंधन में लापरवाही को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कमियां पाए जाने वाले दोनों केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर इनके लाइसेंस भी सस्पेंड किए जा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई से जिले के अल्ट्रासाउंड संचालकों में हड़कंप मच गया है। ब्यूरो
सेंटर संचालकों को दी हिदायत
सीएमओ रेनू बेरी ने विभाग की तरफ से साफ कर दिया है कि यह अभियान रुकने वाला नहीं है। विभाग ने सभी अल्ट्रासाउंड संचालकों को हिदायत दी है कि वे सरकार द्वारा तय गाइडलाइंस का पालन करें और अपने रिकॉर्ड दुरुस्त रखें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें