फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डिफेंस कालोनी की समस्याओं का अंबार, भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी स्थित डिफेंस कॉलोनी की समस्याओं को लेकर सोमवार को लोग आक्रोशित दिखाई दिया। वह विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर परिषद के अधिकारियों से रोष जताते नजर आए। इस दौरान कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं प्रभजोत सिंह पम्मी व अन्य लाेग नगर परिषद अंबाला सदर में पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लोगों ने बताया कि काॅलोनी में नालियों की सफाई, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट की समस्या बढ़ती जा रही है। कोई भी काम ठीक से नहीं हो रहे हैं। नालियां साफ न होने के कारण जगह जगह पानी खड़ा है, जिससे मलेरिया, डेंगू फैलने का खतरा बरकरार है। कई लोगों को डेंगू हो भी चुका है। स्थानीय लोगों ने ईओ से मांग की कि कॉलोनी में नियमित रूप से फोगिंग करवाई जाए, सड़कों की मरम्मत, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट्स को जल्द से जल्द सही कराया जाए।
विज्ञापन

धुंध का समय चल रहा है ऐसे में रात्रि के समय बिना लाइट के राहगीरों को काफी दिक्कत होती है। इस दौरान ईओ रविंदर ने मुख्य सफाई निरीक्षक को बुलाकर डिफेंस कॉलाेनी में समस्याएं दूर करने का आदेश दिए। इस अवसर पर संदीप वशिष्ट, अंग्रेज सिंह, सरदार जगतार सिंह, परवीन मलोहत्रा, भंडारी, हरिंदर पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें