फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रक्षा संपदा विभाग ने की नौ दुकानें सील

विज्ञापन
अंबाला छावनी के तोपखाना ​स्थित माली परेड में अन​धिकृत दुकानों को सील करते रक्षा संपदा विभाग के 
विज्ञापन
अंबाला। सेना की जमीन पर अनधिकृत तरीके से बनाई गई नौ दुकानों को वीरवार रक्षा संपदा विभाग के निर्देश पर सील कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारी व अंबाला पुलिस के जवान भी मौजूद रहे। यह कार्रवाई अंबाला छावनी के तोपखाना स्थित माली परेड में की गई। इस दौरान दुकान के निर्माण को लेकर बनाया गया ढांचा भी ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन

रक्षा संपदा विभाग को जानकारी मिली थी कि माली परेड में सेना की जमीन पर कुछ लोग दुकानों का निर्माण कर रहे हैं। इन्हें हटाने के लिए विभाग की तरफ से मौके पर जाकर नोटिस भी दिए गए, लेकिन लोग दुकानों का निर्माण करते रहे। इस दौरान नगर परिषद के चुनाव आ गए और पुलिस फोर्स न मिलने के कारण सीलिंग की कार्रवाई को टालना पड़ा लेकिन शुक्रवार को पूरे दल-बल के साथ रक्षा संपदा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अनधिकृत दुकानों पर सील लगाने की कार्रवाई शुरु की।
विभाग के सर्वे नंबर 65/161, 65/101, 65/29 और 65/56 में बनी 9 दुकानों को सील किया गया। जबकि सर्वे नंबर 65/55 के तहत दुकान निर्माण के लिए बनाया गया बेस तोड़ा गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों को चेतावनी जारी की गई कि अगर उन्होंने सील की गई दुकानों के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ की या फिर अवैध तरीके से अतिक्रमण किया तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दरअसल विभाग ने परेड एरिया की कुछ जमीन को कई वर्ष पहले लोगों को खेती के लिए दी थी। लेकिन स्थानीय लोगों ने नियमों के खिलाफ जमीन पर खेती करने की बजाय दुकानें बनानी शुरू कर दी थी। जब मामला रक्षा संपदा विभाग के संज्ञान में आया तो उन्होंने तुरंत अवैध अतिक्रमण को लेकर नोटिस जारी कर दिए थे। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि नोटिस देने के बावजूद लोगों ने यहां पक्की दुकानें बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें