फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रोडवेज कर्मचारी अनिल ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

विज्ञापन
अंबाला छावनी बस अड्डे पर मिले बैग को उसके मालिक के सुपुर्द करते रोडवेज कर्मचारी अनिल। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। रोडवेज कर्मचारी अनिल कुमार ने एक बार फिर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। बस अड्डा परिसर से लावारिस हालत में मिले बैग को छावनी बस अड्डा के अधीक्षक भीम सिंह की निगरानी में संबंधित व्यक्ति के सुपुर्द कर दिया गया है। अनिल कुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर एक बैग बस अड्डा परिसर से मिला था। बैग में लैपटॉप, नकदी, पर्स व अन्य जरूरी दस्तावेज थे। बैग के संबंध में कई बार उद्धोषणा करवाई गई, लेकिन इसे कोई लेने नहीं आया। बैग के अंदर मिले दस्तावेजों की जब जांच की गई तो इसके अंदर मिले मोबाइल पर फोन किया गया। कुछ ही देर में बैग का मालिक मुंबई निवासी पार्शव तेजस साह ने बताया कि वो एक कंपनी में कंप्यूटर इंजीनियर के तौर पर काम करता है। वो करनाल से अंबाला कैंट तक बस में सवार हुआ था। उसे अंबाला से पटियाला जाना था। जल्दबाजी के चक्कर में वो अपने बैग को बस अड्डे के परिसर में ही भूल गया। लेकिन कुछ देर बाद रोडवेज कर्मचारी ने फोन पर बैग मिलने की जानकारी दी। इस मौके पर बैग मालिक की तरफ से रोडवेज कर्मचारियों को सम्मान स्वरूप कुछ राशि देने की भी कोशिश की, लेकिन रोडवेज कर्मचारी ने इसे लेने से मना कर दिया। गौरतलब है कि इससे पहले भी अनिल कुमार ने यात्रियों का लाखों रुपये की नकदी और आभूषण से भरे बैग को लौटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें