फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पोर्टल पर आई डीईईओ ऑफिस की शिकायतें हल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने सरकार के शिकायत निवारण पोर्टल पर आने वाली सभी शिकायतों का समाधान कर दिया। इससे पोर्टल पर एक भी शिकायत लंबित नहीं बची।
विज्ञापन

इस कार्यालय के अंतर्गत आने वाले करीब 900 स्कूलों में करीब तीन हजार टीचिंग और नॉन टीचिंग कर्मचारी, 1500 मिड डे मील कुक, 250 पार्ट टाइम कर्मचारी और 50 हजार विद्यार्थी हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने बताया कि सरकार के तीन शिकायत निवारण पोर्टल सीएम विंडो, जनसंवाद और पीएम विंडो के मूर्त रूप में आने के बाद उनके कार्यालय को सीएम विंडो पर कुल 449, जनसंवाद पर 45 और पीएम विंडो पर 30 शिकायतें प्राप्त हुई थी।
कार्यालय के सभी कर्मचारियों विशेष रूप से लिपिक पवन आर्य और सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की तत्परता से इन सभी शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है और सरकार के तीनों शिकायत निवारण पोर्टल सीएम विंडो, जनसंवाद और पीएम विंडो पर अब जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय अंबाला के खाते में शिकायतों की संख्या शून्य हो गई है।
विज्ञापन

कालड़ा ने बताया कि उन्होंने इस कार्यालय में 24 मार्च 2023 को कार्यभार ग्रहण किया था। पिछले दो वर्षों में उनका फोकस पुराने लंबित पड़े मामलों को प्राथमिकता से निपटाने और नए किसी भी मामले को किसी भी सूरत में लंबित नहीं रखने पर रहा। कार्यालय में दो बार दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में एक कार्यक्रम आयोजित कर कर्मचारियों को कोई भी कार्य लंबित न रखने बारे प्रेरित किया।
इन सभी कार्यों में कार्यालय के कर्मचारियों का भी भरपूर सहयोग मिला और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इन सभी का परिणाम यह हुआ कि समय के साथ साथ सरकार के तीनों शिकायत निवारण पोर्टल पर कार्यालय से जुड़ी शिकायतों की संख्या कम होने लगी। पिछले दो वर्षों में इन तीनों पोर्टल पर कार्यालय को केवल 39 शिकायतें अग्रेषित की गई। उनका निस्तारण भी सफलतापूर्वक कर दिया गया। वहीं, सुधीर कालड़ा को उनकी बेहतर कार्यशैली के चलते सरकार की ओर से दो बार सुशासन पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें